नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के समीप दिनदहाड़े युवती पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए युवती के प्रेमी समेत 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि युवती का साजन कुमार नामक युवक से पिछले 7 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे।

इसी कारण युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर यह फैसला लिया कि यदि एसिड से शरीर के कुछ भाग जला दिया जाए तब लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार हो जायेगें। इसी को लेकर 18 अगस्त को साजन ने अपने तीन फुफेरे भाइयों समेत 4 युवकों को पटना के आलंगज से बुलाया और घटना को अंजाम दिलवाया।

घटना के दिन साजन स्वयं युवती के साथ घूम रहा था। आस पास लगे सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है कि दो युवतियों के साथ वह बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की ओर जा रहा है। इसी बीच दो युवक विपरीत दिशा से आते हैं और एसिड को युवती पर फेंक फरार हो जाते हैं। दोनों पूर्व में 2017 में घर से भागे भी थे। मगर पारिवारिक दबाब के कारण लौट कर आ गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सोहसराय थाना इलाके श्रृंगार हॉट मोहल्ला निवासी अमर साव का पुत्र साजन कुमार, पटना जिले के आलमगंज थाना इलाके के गुर की मंडी निवासी प्रमोद साव का पुत्र छोटू कुमार, इसी थाना इलाके के पनानी मंदिर निवासी तिवारी साव का पुत्र रवि कुमार, रवि पांडेय, चंदन कुमार शामिल है। छापेमारी टीम में सदर डीसी डॉ शिब्ली नोमानी, बिहार अंचल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावे डीआईयू के टीम शामिल थे।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *