कहते हैं पैसे की लालच इतनी बुरी होती है कि वह हर रिश्ते-नाते को भुला देती है। ऐसी ही घटना पटना के बिहटा थाने में हुई है, जहां पत्नी, पति की जमा पूंजी बटोरकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने बिहटा थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहटा के कौड़िया निवासी ब्रज किशोर सिंह की शादी 14 वर्ष पूर्व भोजपुर के बरहरा थाने के बिंद गांव की प्रभावती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद ब्रज किशोर सिंह के दो बच्चे हुए। गांव में खेती-बारी से बाल बच्चों की पढ़ाई अच्छी नहीं होने के कारण ब्रजकिशोर सिंह काम धंधे की तलाश में गुजरात चले गए।

advertise-with-muzaffarpur-now

इस बीच उनकी पत्नी प्रभा देवी अपने दो बच्चों के साथ बिहटा में एक किराए के मकान में रह रही थी। इस बीच कुछ दिन पूर्व ब्रजकिशोर सिंह ने अपने गांव के खेत को बेचकर 39 लाख रुपए अपनी पत्नी के अकाउंट में डाल दिया। यह सोचकर कि उन पैसों से दूसरी जगह जमीन या मकान लेकर वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ खुशी-खुशी जीवन बसर करेंगे।

नए मकान की तलाश में ब्रजकिशोर सिंह 2 दिन पहले गुजरात से बिहटा गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान में बाहर से ताला बंद है और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं है। मकान मालिक से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रभावती देवी अपने एक बच्चे को लेकर सोमवार की सुबह फरार हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रभादेवी और उनके बच्चों का कोई अता-पता नहीं चला तब उन्होंने इस बात की सूचना बिहटा थाने को दी।

मामले की छानबीन कर रहे बिहटा थाना के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन के क्रम में यह खुलासा हुआ है कि प्रभावती देवी का किसी दूसरे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति की अनुपस्थिति में प्रभावती देवी उससे संबंध बनाए रखती थी। प्रभावती देवी ने 26 लाख रुपए डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया है, जबकि 13 लाख रुपए चेक द्वारा निकालने के सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

प्रभावती देवी ने अपने अकाउंट में महज 11 रुपए छोड़कर सभी पैसे की निकासी की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले ने पति ब्रजकिशोर सिंह ने अपनी ही पत्नी प्रभावती देवी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *