गया. प्यार और शादी की झांसा देकर प्रेमी द्वारा एक प्रेमिका के साथ 2 सालों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. प्रेमी ने जब कई बार कहने के बाद भी शादी से इनकार किया तो पीड़ित युवती न्याय की गुहार लगाने कानपुर से चलकर एसएसपी कार्यालय गया पहुंच गई. लव, सेक्स और धोखा का यह मामला कानपुर शहर के रहने वाली युवती से जुड़ा है, जबकि युवक बिहार के गया जिला के परैया थाना क्षेत्र का मंझार का रहने वाला है.

बिहार के गया पहुंची यौन शोषण का शिकार हुई युवती

इस संबंध में पीड़िता युवती ने बताया कि मेरे और योगेश कुमार के बीच चलती ट्रेन में मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गयी. फिर शादी कर हम दोनों दो वर्षो से साथ रहे थे. प्रेमिका ने बताया कि 2 साल पूर्व प्रेम प्रसंग में उसने मेरे साथ गलत काम किया है. कई बार वह मुझे बाहर भी लेकर गया जहां मेरे साथ गलत किया. जब उससे शादी की बात की तो एक दिन योगेश ने आकर मन्दिर में मेरी मांग में सिंदूर भी भर दिया और कहने लगा कि आज से तुम मेरी पत्नी हो. पीड़िता ने यह भी बताया कि योगेश रेलवे में टीटीई के पद पर कानपुर में पोस्टिंग था.

हमलोग दो वर्षो तक पति-पत्नी की तरह रहे थे और इसी बीच मैं योगेश की बच्चे की मां बनने वाली थी तभी योगेश ने अपने भाई और जीजा को बुलाकर कानपुर के दया भग्वी अस्पताल में मेरे मना करने बाद भी जबरन मेरा गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने यह भी बताया कि इधर एक माह पूर्व जुलाई में मेरे साथ मारपीट कर योगेश कानपुर से ट्रांसफर करवा कर गया आ गया और दूसरी शादी करने की तैयारी में है. इस मामले में जब मैंने कानपुर प्रशासन की मदद ली तो उसके बाद कानपुर पुलिस योगेश के घर में पहुंची जहां योगेश नहीं मिला.

advertise-with-muzaffarpur-now

पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर गया के एसएसपी आदित्य कुमार मिलने पहुंची. महिला ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि योगेश किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है और योगेश का भाई मुझे फोन से धमकी देने लगा कि तुम्हारा रेप कर दूंगा. पीड़िता के मुताबिक आरोपी योगेश गया जिले परैया थाना क्षेत्र के मंझार गांव का रहने वाला है. इस मामले को लेकर एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन दिया गया, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *