इंटर में एडमिशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब पहली मेधा सूची के आधार पर 31 अगस्त तक नामांकन होगा। पहले 24 अगस्त तक ही नामांकन होना था। आखिरी दिन होने के कारण प्लस टू स्कूल से लेकर कॉलेजों में छात्रों की भारी भीड़ उमड़ी। छात्र सुबह से ही काउंटर पर लाइन में लग गए। एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज में शाम तक एडमिशन की प्रक्रिया चलती रही। एमडीडीएम कॉलेज, नीतीश्वर कॉलेज में तो छात्र-छात्राओं की लाइन कॉलेज के बाहर तक लगने से जाम लग गया। इस दौरान काउंटर पर पूरे दिन धक्का-मुक्की और हंगामा होता रहा। बीबी कॉलेजिएट स्कूल के एचएम सुनील कुमार ने कहा कि पूर्व की तिथि के कारण आखिरी दिन सोच अधिकतर छात्र नामांकन के लिए पहुंचे थे। बारिश में भींगते रहने के बाद भी काउंटर से छात्र नहीं हटे। एसएनएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि पहली सूची के अनुसार 40 प्रतिशत नामांकन हो गया। तिथि बढ़ गई। इसकी जानकारी देने के बाद भी कॉलेज पहुंचे छात्रों की कोशिश थी कि नामांकन लेकर ही लौटें। इसलिए शाम हो गई। तिथि बढ़ने से नामांकन से वंचित रह गए छात्रों ने राहत की सांस ली।

पोर्टल पर 1 सितंबर तक करना होगा अपडेट

शिक्षण संस्थानों को 31 अगस्त तक नामांकित छात्र छात्राओं का ओएफएसएस पोर्टल पर 1 सितंबर तक अपडेट करना होगा। किसी विद्यार्थी के नामांकन का ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किए जाने पर समझा जाएगा कि संबंधित विद्यार्थी अपने आवंटित स्कूल, कॉलेज में नामांकन के लिए उपस्थित नहीं हुआ। शेष सीटों को रिक्त मानते हुए दाखिले की दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित विकल्प के प्राथमिकता के आधार पर सीटें खाली रहने पर नामांकन के लिए तीन मेधा सूची जारी होगी।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

advertise-with-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *