भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नयका टोला मोड़ के समीप स्थित एक होटल में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में पांच जोड़ों को पकड़ा है। इनमें एक 51 साल का जीजा और 21 साल की साली भी है। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रजिस्टर की भी जांच चल रही है। पुलिस होटल की आड़ में गंदे धंधे के खेल का भी पता लगा रही है। पकड़े गए पुरुषों में एक रोहतास एवं चार भोजपुर जिले के निवासी हैं। रात आठ बजे तक जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन छानबीन करते रहे। शुरुआती पूछताछ में सभी प्रेमी-युगल बता रहे हैं। पुलिस पहचान पत्र की छानबीन भी कर रही है।

जगदीशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीशपुर के नयका टोला स्थित एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसके बाद डीएसपी एवं महिला अफसरों के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान होटल के कमरे से पांच महिला व पांच पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। अंदर का नजारा देखकर छापेमारी में गए पुलिसकर्मी भी दंग रहे गए। होटल मालिक रोहतास जिले के सूर्यपूरा के निवासी बताए जाते हैं। पकड़ी गई महिलाओं में आयर, अगिआंव बाजार थाना, रोहतास, सहार व पीरो इलाके की बताई जाती हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में प्रेम-प्रेमिका बता रहे हैं। वहीं रजिस्टर पर पति व पत्नी अंकित कर रूम दिया गया है। एक -दो युवकों के पास से आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि होटल में एक कमरा का दो घंटे के लिए आठ सौ रुपये वसूलते थे। यही कारण था कि जगदीशपुर से लेकर पीरो एवं रोहतास तक के जानकार लोग यहां आया करते थे। होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 51 साल के जीजा एवं 21 साल की एक साली को भी एक साथ पकड़ा है। जीजा रोहतास के सूर्यपुरा थाना एवं साली पीरो के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के गांव की बताई जाती है। पुलिस दोनों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

Source: Dainik Jagran

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *