शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार से एक शर्मनाक वीडियो (Gaya Viral Video) सामने आया है. इस वीडियो में लौंडा के साथ कोचिंग संचालक न केवल डांस कर रहे हैं, बल्कि अश्लील गानों पर फूहड़ और अभद्र तरीके से ठुमके भी लगा रहे हैं, वह भी कोचिंग के लड़के-लड़कियों की मौजूदगी में. वीडियो गया के जाने-माने जुबेर खान बायोलॉजी शिक्षण संस्थान का है. रविवार यानी 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर (Teacher’s day viral video) हुए इस लौंडा नाच का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो के वायरल होने के का ये पहला मौका नहीं है. जानकारी के मुताबिक पिछले साल भी छात्राओं को नचाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल शिक्षक दिवस के मौके पर बायोलॉजी शिक्षण संस्थान के संचालक जुबेर खान ने अपने संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान न केवल अश्लील डांस हुआ, बल्कि लौंडा नाच में गाने पर ठुमके लगाकर गुरु-शिष्य का संबंध तार-तार कर दिया गया.

शहर के करीमगंज मोहल्ले में रहने वाले प्रसिद्ध शिक्षक जुबेर खान के शिक्षण संस्थान के इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं. इस वीडियो में जुबेर खान कोचिंग में लौंडा नाच के दौरान छात्रों के साथ खुद नाचते हुए नजर आ रहे हैं और वहां छात्राएं भी मौजूद हैं.

आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी शिक्षक दिवस के मौके पर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था.इसकी काफी आलोचना हुई थी. लेकिन इस साल एक बार फिर गुरु-शिष्य के रिश्ते को बदनाम करने वाला यह वीडियो वायरल हुआ है. गया के स्थानीय निवासियों ने इस वायरल वीडियो को लेकर आपत्ति जताई है. साथ ही प्रशासन से इस मामले पर कार्रवाई की भी मांग की है.

Source: News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *