बिहार-झारखंड में इन दिनों लोगों को विदेश भेजने के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है. इसका खुलासा प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेट बिहार-झारखंड के द्वारा जांच के दौरान हुआ. इसमें इन बातों की पुष्टि हो रही है कि कंपनियों की ओर से होने वाले इंटरव्यू में स्कॉलर को बैठाया जा रहा है. यानी जिन्हें विदेश जाना है, उसके बदले कोई और बैठता है.

biology-by-tarun-sir

इसके लिए पासपोर्ट में तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है. इसको लेकर प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेट बिहार- झारखंड के अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है. इसके तार दूसरे राज्यों की फर्जी एजेंसियों से भी जुड़े हैं, जिसको लेकर नोएडा तक भी जांच टीम जा रही है.

ऐसे हो रहा है फर्जीवाड़ा

जानकारी के मुताबिक विदेश ले जाने के पहले कंपनी संबंधित व्यक्तियों का इंटरव्यू लेती है. इसमें उस व्यक्ति की की योग्यता देखी जाती है. पद की योग्यता के अनुसार संबंधित व्यक्तियों से पूरा ब्योरा लिया जाता है. इसके बाद ही संबंधित कंपनियां उनका चयन करती हैं, लेकिन इसी पूछताछ की प्रक्रिया के बीच स्कॉलर का खेल हो रहा है

विदेश जाने वाले के बदले कोई और इंटरव्यू में शामिल होता है. चूंकि कंपनियों की ओर से पासपोर्ट की भी जांच की जाती है. ऐसे में न केवल नकली अभ्यर्थी, बल्कि पासपोर्ट की तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है. इसमें एक पूरा गिरोह काम करता है.

Source: Prabhat Khabar

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *