जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की तरह बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बाचौल भी अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बार भी वे अपने बयान से सियासी गलियारे में चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हिंदू भावनाओं का भी ख्याल रखे. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए छुट्टी और जगह मुहैया करायी जाय.

दरअसल, झारखंड विधानसभा में मुस्लिम समुदाय के विधायक और कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए अलग से एक जगह की व्यवस्था की गई है. हालांकि, ऐसी व्यवस्था बिहार में नहीं है. इसके बावजूद अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने झारखंड की तर्ज पर बिहार की नीतीश सरकार से हनुमान चालीसा को लेकर मांग की है. हालांकि बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसे लेकर कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है.

गौरतलब है कि हरभिूषण ठाकुर हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले दिनों बांका में मदरसा के निकट हुए बम विस्फोट को लेकर भी विवादित बयान दिया था. तब उनके बयान का हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने खुलकर विरोध किया था. बता दें कि इन दिनों जेडीयू विधायक गोपाल मंडल भी अपने बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में हैं. खासकर तेजस ट्रेन में उनके अंडरवियर व गंजी पहनकर घूमने पर हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी के ही मंत्री नीरज कुमार बबलू ने गोपाल मंडल को मेंटल तक बता दिया है.
Source: Live Cities
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




