मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को कहा कि अभी प्राथमिकता कोरोना (Coronavirus) है, जितनी जल्दी हो सके इससे मुक्ति मिले. अब ऐसी स्थिति में किसी चीज का दाम बढ़ेगा, किसी चीज का कुछ होगा तो क्या कीजिएगा. इस बयान के आते ही मंगलवार को ट्वीट कर आरजेडी (RJD) ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा, “महंगाई पर बेवजह ज्यादा बहस नहीं होना चाहिए”-श्री श्री 420 नीतीश कुमार मैं नीति, सिद्धांत, विचार त्याग कुर्सी से चिपका रहूंगा तुम बेवजह महंगाई पर बहस करते रहो.” आरजेडी का यह ट्वीट नीतीश कुमार की ओर से महंगाई पर दिए गए बयान को लेकर था. इसके पहले भी आरजेडी की ओर से नीतीश कुमार को कई बार ‘कुर्सी प्रेमी’ कहा जाता रहा है

biology-by-tarun-sir

गौरतलब हो कि सोमवार को पत्रकारों की ओर से किए गए सवाल का नीतीश कुमार जवाब दे रहे थे. महंगाई को लेकर किए गए सवाल को लेकर ही उन्होंने उक्त बातें कहीं थीं. नीतीश कुमार ने कहा, “अभी मान लेना कि सबकुछ ठीक हो गया है, ऐसा सोचकर नहीं चलना चाहिए. सबसे बड़ी बात है कि इससे छुटकारा मिल जाए. इससे जैसे ही मुक्ति मिल जाएगी फिर और जो भी विकास का काम है वह होगा. यह मानना पड़ेगा कि इसकी वजह से कई प्रकार की बाधा हुई है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि बेवजह इन मुद्दों पर बहस किया जाना चाहिए.”

Source: Abp News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *