लोजपा संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पहली बार पटना पहुंची सांसद वीणा देवी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि लोजपा संसदीय दल का नेता तो चिराग पासवान हैं? फिर आप इस जिम्मेवारी को कैसे संभाल रही हैं? क्या एक ही पार्टी में दो-दो संसदीय दल का नेता रहेंगे? इन सवालों का जवाब उऩ्होंने बड़े ही तेवर में दिया.

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लोजपा संसदीय दल का नेता मुझे बनाया गया है. फिर चिराग पासवान कहां से आ गए ? चिराग पासवान पार्टी के नेता हैं, पर संसदीय दल की नेता हम हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है. फिर, चिराग की बात कहां से आती है?’

लोजपा पारस गुट ने वीणा देवी को संसदीय दल का नेता बनाया है. पहले इस पद पर चिराग पासवान थे. वीणा देवी को नेता चुनकर पारस गुट ने चिराग पासवान को करारा झटका देने का काम किया. इसके पहले चाचा पशुपति कुमार पारस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर उन्हें इस पद को छीन लिया. फिर वीणा देवी को संसदीय दल का नेता चुनकर उन्हें दूसरा बड़ा झटका दिया.
Source: Live cities
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




