बिहार-झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर हैं. पुलिस की नौकरी तैयारी कर रहे युवाओं के बंपर वैकेंसी आई हैं. पंजाब पुलिस (Punjab Police Recruitment 2021) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. ये आवेदन टेक्निकल और सपोर्ट सर्विस कैडर के लिए मांगे गए हैं.

इतने पदों पर होगी नियुक्ति
पंजाब पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर के 267 पदों और कॉन्स्टेबल के 2340 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसमें सीधी भर्ती प्रक्रिया से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उम्मीदवार पंजाब पुलिस (Punjab Police Recruitment 2021) की अधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं. इन पदों के लिए 9 सितंबर 2021 से आवेदन शुरू हो गए हैं. इसकी लास्ट डेट 29 सितंबर हैं.

योग्यता
इन पदों के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं, जिनके पास रिक्तियों से सम्बन्धित विषय/विधा में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री की हो. इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन देने के लिए 1500 रुपये का शुल्क भी देना होगा. जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा. इसके अलावा एससी, एसटी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, एक्स-सर्विसमेन के लिए शुल्क 700 रुपये ही है.
Source: Prabhat Khabar
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏



