मोतिहारी: घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात अपने पड़ोसी के यहां टीवी देखने गई सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. दुष्कर्म करने वाले ने ही बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को एक पोखर के पास ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. वहीं आरोपित शंकर राय (45 वर्ष) फरार है. आरोपी पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की कर रही है.

बच्ची को लहूलुहान देख कर दी हत्या

बताया जाता है कि मंगलवार की रात जब बच्ची शंकर राय के यहां टीवी देखने गई तो वहां बिजली चली गई. अंधेरा देख शंकर बच्ची को वहां से जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची को लहूलुहान देख उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. अपने घर के पीछे पोखर के पास शव को फेंक दिया. शंकर राय चार बच्चों का पिता है.

biology-by-tarun-sir

पूरी रात बच्ची को खोजते रहे घर वाले

वहीं, पूरी रात बच्ची के परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला. बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्ची के शव को देखा तो स्वजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची की मां के द्वारा आवेदन दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द शंकर राय को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *