पटना. बिहार में जल्द ही इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सेक्टर में रोजगार के अवसर बनेंगे, यह कहना है नीतीश सरकार में श्रम मंत्री जीवेश मिश्र का. मंगलवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बातें कही. जीवेश मिश्र ने कहा कि बिहार में आईटी के क्षेत्र में आने वाले दिनों में रोजगार सृजन करना है. आने वाले दिनों में आईटी एक्सपर्ट और आईटी से जुड़े लोगों के लिए हमने प्लेटफॉर्म तैयार किया है. उन्होंने कहा कि नए स्टार्ट अप के लिए उनको बिस्कोमान के नौवें और तेरहवें फ्लोर पर कई सुविधाओं के साथ जगह देंगे.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में हम डाकबंगला चौराहे इलाके में आईटी टावर बनाएंगे. इसके अलावा पटना से सटे बिहटा में 25 एकड़ जमीन पर आईटी पार्क को डेवलप करेंगे. इन दोनों जगहों पर काम पूरा करने के बाद राजगीर में आईटी सिटी बनाएंगे. इन सभी को आने वाले समय में पूरा किया जाएगा.

श्रम मंत्री ने बताया कि डेटा सेंटर अभी डिमांड में है. डेटा सेंटर उपभोक्ता के पास रखा जाय यह सुनिश्चित करना सरकार का काम है. उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा किये जा सकते है. कई राज्यों ने इससे नए तरीके से रोजगार सृजन किया है. बिहार भी इस दिशा में काम कर रहा है. बिहार के अंदर 12 से 14 करोड़ की आबादी है जो डेटा का इस्तेमाल करती ही. डेटा सेंटर को उनके करीब लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर डेटा सेंटर बनाया जाएगा, बहुत जल्द बिहार में डेटा सेंटर बनाया जाएगा जिसके लिए कवायद जारी है.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

biology-by-tarun-sir

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *