पटना. केंद्रीय मंत्री और जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के नेता आर.सी.पी सिंह ने कहा है कि बिहार में जिस तरह से गठबंधन है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उसी स्तर पर गठबंधन हो. उन्होंने कहा कि सभी लोग एनडीए के हैं, हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, और उत्तर प्रदेश में आपको पता होना चाहिए कि पहले एनडीए की सरकार थी. हमारे मंत्री बनाए जाते थे, बीच के समय में कई कारणों से हम लोग साथ नहीं रहे. लेकिन इस बार पार्टी चुनाव लड़ रही है और हम लोगों ने शीर्ष नेताओं से बात की है कि जिस तरह से बिहार में गठबंधन है, यूपी में भी हो.

बता दें कि, पिछले हफ्ते जेडीयू ने आर.सी.पी सिंह को यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बीजेपी नेताओं से बातचीत के लिए नियुक्त किया था.

वहीं, नीति आयोग के बिहार के स्वास्थ्य पर दिए रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी तुलनात्मक अध्ययन में ऐतिहासिक पहलू को भी देखा जाता है. पहले यहां कुछ साधन नहीं थे, न मेडिकल कॉलेज थे और न जीएनएम, एएनएम के ट्रेनिग सेंटर. लेकिन स्थिति बदली है और जो लोगों का नजरिया है बिहार के प्रति. बिहार में जो काम होगा उससे उनका नजरिया बदलेगा और वो अनुसरण करेंगे.

उन्होंने कहा कि इतिहास का भी अवलोकन करें कि पहले क्या स्थिति थी. सेंटर फॉर मॉनीटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी के जारी आंकड़े में बिहार में महीने भर मे 3.6 प्रतिशत बेरोजगारी घटने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह अच्छी खबर है, आप जानते हैं कि केंद्र और बिहार दोनों का लक्ष्य विकास है. आज बेयोजगारी ज्वलंत मुद्दा है. लेकिन अब सिर्फ सरकारी नौकरी ही एकमात्र रोजगार का जरिया नहीं. स्वरोजगार के भी अवसर बढ़े है और नीतीश सरकार ने राज्य में उद्यमी योजना चलाई है जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं. इसको देखते हुए यह निश्चित ही अच्छी खबर है.
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




