राज्य के 23 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से संबंधित कॉलेज पढ़ाई शुरू करने के लिए मान्यता के लिए आवेदन भेजेंगे। इन कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू करने के लिए कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने कवायद तेज कर दी है।

मालूम हो कि 26 इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए कैबिनेट से स्वीकृति ली गई है, इनमें तीन के लिए एआईसीटीई से पहले ही मान्यता ले ली गई है, जिनमें इसी सत्र से नामांकन की तैयारी है। ये पूर्णियां, बांका और सुपौल जिले के कॉलेज हैं। वहीं शेष 23 कॉलेजों के लिए मान्यता लिया जाना है, जिनमें अगले सत्र से नामांकन होगा। हर कॉलेज में कंप्यूटर साइंस के 60 सीट के लिए मान्यता ली जाएगी। राज्य के 38 राज्य सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 12 में पहले से ही कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई चल रही है।

जिन 23 कॉलेजों के लिए एआईसीटीई से मान्यता ली जाएगी, उनमें मुजफ्फरपुर, सहरसा, जमुई, वैशाली, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, शिवहर, नवादा, कैमूर, पश्चिम चंपारण, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, मुंगेर, जहानाबाद, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया, अरवल, सीवान, गोपालगंज और समस्तीपुर शामिल हैं। हर कॉलेज में 12 शैक्षणिक अर्थात 312 पदों के सृजन की स्वीकृति भी राज्य सरकार ने दे दी है।

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *