बिहार के दो विधानसभा सीटों पर इसी महीने के अंत में चुनाव होना है. उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एनडीए के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. महागठबंधन के भी उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. लेकिन महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है. एक तरफ जहां आरजेडी द्वारा दोनों सीटों पर दिए गए उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है. वहीं, गठबंधन का हिस्सा होते हुए कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

आरजेडी को मिला वाम दल का साथ
महागठबंधन का हिस्सा आरजेडी और कांग्रेस के बीच जारी इस खींचतान ने गठबंधन के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. इधर, गठबंधन के घटक दलों में जारी खींचतान के बीच आरजेडी को वाम दलों का साथ मिला है. महागठबंधन का हिस्सा सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) ने आगामी उपचुनाव में आरजेडी समर्थन करने का फैसला लिया है.

बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीपीआई(एम) ने राजद (@RJDforIndia) के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है।
पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार ( @awadheshcpim ) ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है। https://t.co/zgFd2xEpFh— CPI(M) Bihar State Committee (@biharcpim) October 7, 2021
सक्रिय सहयोग देने का आह्वान
सीपीआई (एम) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर कहा, ” बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीपीआई(एम) ने आरजेडी के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है. पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है.” पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडेय ने भी आरजेडी उम्मीदवारों को अपना समर्थन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है.
विधानसभा उपचुनाव में भाकपा (माले) ने कुशेश्वरस्थान व तारापुर में @RJDforIndia को समर्थन देने का निर्णय किया है।
माले राज्य सचिव कुणाल ने यह भी बताया कि राजद द्वारा उक्त दोनों सीटों पर किए जाने वाले नामांकन में भी पार्टी नेता शामिल होंगे।
— CPIML Liberation, Bihar (@CPIMLBIHAR) October 7, 2021
इधर, सीपीआई (एमएल) ने ट्वीट कर कहा, ” विधानसभा उपचुनाव में भाकपा (माले) ने कुशेश्वरस्थान व तारापुर में आरजेडी को समर्थन देने का निर्णय किया है.” माले राज्य सचिव कुणाल ने यह भी बताया कि राजद द्वारा उक्त दोनों सीटों पर किए जाने वाले नामांकन में भी पार्टी नेता शामिल होंगे.
Source : ABP News

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏




