सूबे के सभी जिलों में अन्य पिछड़ा (पिछड़ा-अति पिछड़ा) वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू स्कूल खुलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 1, अणे मार्ग में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा की और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिन जिलों में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास निर्माण का कार्य चल रहा है, उन सभी को तेजी से पूरा करें। साथ ही यह भी कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना एवं मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजनाओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बकाये छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन राशि का भुगतान शीघ्र करें। उन्होंने आगे कहा कि जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से छात्र और छात्राएं काफी लाभान्वित हो रही हैं, यह खुशी की बात है।

krishna-motors-muzaffarpur

राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज और कई मेडिकल कॉलेज भी राज्य में खोले जा रहे हैं। ताकि यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत हो।

सीएम को विभिन्न योजनाओं की दी अद्यतन जानकारी

बैठक में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधा वृत्ति योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधा वृत्ति योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग प्री मैट्रिक छात्र योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास योजना, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना तथा छात्रावासों में खाद्यान आपूर्ति योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिन जिलों में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास निर्माण का कार्य चल रहा है, उन सभी को तेजी से पूरा करें। पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति योजनाओं की बकाया छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन राशि का भुगतान शीघ्र करें।

-नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावासों, जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावासों, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालयों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के साथ-साथ सभी अल्पसंख्यक छात्रावासों में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास/कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने दिया है।

Source : Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *