मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद बिहार में मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आयेगा और हल्की वर्षा भी होगी. इसके बाद बिहार में ठंड दस्तक देगा. मौसम विज्ञान विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिहार में हल्की बारिश के साथ ही बिजली चमकने, मेघ गरजने और वज्रपात की भी आशंका है.

krishna-motors-muzaffarpur

मौसम में शुष्की होने से तापमान बढ़ेगा और शनिवार से बिहार के अधिसंख्य जिलों में बारिश की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 48 घंटों में मध्‍यम से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

इसको लेकर बिहार में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है. इसको लेकर प्रदेश के सभी 38 जिलों के चेतावनी जारी की गयी है.

यहां जारी हुआ अलर्ट

इस बारिश के बाद अनुमान है कि मौसम में थोड़ी ठंड आएगी जो सुबह शाम गुलाबी ठंड की तरफ ले जाएगा. शुक्रवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर,खगड़िया,पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश को लेकर खास अलर्ट

16 अक्टूबर शनिवार से दक्षिण बिहार के 19 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के साथ उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एक से दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

24 घंटे से बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. इस कारण से गर्मी से परेशानी बढ़ गयी है. उमस भरी गर्मी के कारण समस्या आ रही है. दिन से लेकर रात तक राहत नहीं मिल रही है. तेज धूप के कारण गर्मी और प्रभावी हो रही है. बिहार में अधिकतम तापमान भी तेजी से भाग रहा है. शुक्रवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है.

Source: Prabhat Khabar

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *