बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बारहवीं के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी है. वे स्टूडेंट्स जो क्लास 12 के लिए फॉर्म भरना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोला गया है. अब स्टूडेंट्स 28 अक्टूबर 2021 यानी कल तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं जिसका पता है – inter22.biharboardonline.com

ट्विटर पर की घोषणा
इस बाबत बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने ट्विटर पर एक ऑफिशियल नोटिस शेयर करते हुए कहा है कि वे स्टूडेंट्स जो कोविड के कारण इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल कम स्पेशल एग्जामिनेशन 2021 न दे पाए हों, वे एनुअल एग्जाम 2022 में भाग ले सकते हैं.
इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2021 का आयोजन रद्द होने स्वरूप इस परीक्षा में भाग लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा, 2022 में भाग लेने हेतु आवश्यक सूचना- pic.twitter.com/K9DrjP3Vmt
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 26, 2021
ऐसे स्टूडेंट्स भी फिर से खोली गई रजिस्ट्रेशन विंडो से आवेदन कर सकते हैं. दरअसल कुछ कैंडिडेट्स जिन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम देना था वे कोविड की दूसरी लहर आने से ऐसा नहीं कर पाए. इसलिए वे स्टूडेंट्स जो तब पेपर देने से वंचित रह गए हों, वे एनुअल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

डमी एडमिट कार्ड्स में भी कर सकते हैं बदलाव
इसके साथ ही कैंडिडेट्स कुछ समय पहले रिलीज हुए बारहवीं के डमी एडमिट कार्ड्स में भी गलती होने पर बदलाव कर सकते हैं. इस काम के लिए अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. अब कैंडिडेट्स 01 नवंबर 2021 तक एडमिट कार्ड्स में करेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले ये तारीख 27 अक्टूबर 2021 थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है.

कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. डाउनलोड करने के बाद इन्हें भली प्रकार चेक कर लें. अगर नाम, कैटेगरी, पैरेंट्स का नाम, जेंडर, सब्जेक्ट, फोटो वगैरह में किसी प्रकार की कोई गलती हो तो समय रहते बोर्ड को इस बारे में इंफॉर्म कर दें ताकि इन्हें बदला जा सके. बदलाव के लिए अपने हस्ताक्षर के साथ आवेदन करें.
Source : ABP News
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)






