लखीसराय : पीरी बाजार थाना में कई घंटों के हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ एक अनोखी शादी संपन्न कराई गई। इसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है। थाने पहुंचे मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। प्रेमी-प्रेमिका आपस में संबंधी थे, दीदी के देवर के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में कुछ ऐसा हुआ कि मामला थाने तक जा पहुंचा। यहां काफी लंबी बहस के बाद युवक ने प्रेमिका की मांग पर सिंदूर भर दिया।

थाने में चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हुई शादी।

पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के गिरानंद शर्मा के पुत्र शशिधर शर्मा की शादी मुंगेर जिले के साहाबाद सुलतानगंज के सदानंद शर्मा की पुत्री सोनी शर्मा के साथ हुई थी। दुर्गा पूजा के अवसर पर सोनी की बहन कुमकुम कुमारी उनके यहां महेशपुर आई हुई थी। कुमकुम का पिछले डेढ़ वर्ष से सोनी के देवर मिथुन कुमार से साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों मोबाइल से बात करते थे। 26 तारीख को दोनों प्रेम की सीमा को लांघ गए। इसकी जानकारी कुमकुम की बहन सोनी व जीजा शशिधर को हुई। उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

पीरी बाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दूबे नो दोनों को बुलाया एवं मामले की जानकारी ली। तथ्य सामने आने के बाद पीरी बाजार थानाध्यक्ष ने अपना फर्ज निभाया। दोनों परिवार के सदस्य को बुलाया एवं समझा कर दोनों परिवार एवं लड़का-लड़की की रजामंदी से पीरी बाजार थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शादी करा दी। तमाम पुलिस इस अनोखी शादी के गवाह बन गए। युगलप्रेमी से नवदंपती बने युवक युवती को आशीर्वाद देकर खुशी-खुशी विदा किया। इसके पूर्व दोनों से बांड भरवाया गया। इस अनोखी शादी को देखने के लिए थाने में अच्छी खासी भीड़ लगी रही।

Source : News18

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *