बिहार की नीतीश सरकार ने लोगों को दिवाली के दिन बड़ा तोहफा दिया है. नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने के बाद आज राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर दी गई है. नीतीश सरकार के इस फैसले से लोगों को डीजल में 3.90 रूपये और पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर अतिरिक्त राहत देने का बड़ा फैसला लिया है.

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर के इस फैसले की जानकारी दी है. नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है- केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतो में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये एवं पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार की सरकार के इस फैसले से बिहार में पेट्रोल 8.20 रुपये और डीजल 13.90 रुपये सस्ता हो जाएगा और इसका सीधा लाभ आम से लेकर खास लोगों को मिलेगा. इससे पहले बुधवार को भी सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में ज़्यादा कमी होने की जानकारी दी थी. दरअसल अभी तक राज्य सरकार पेट्रोल और डीज़ल पर अच्छा खासा टैक्स वसूलती थी. केंद्र सरकार जितने दाम पर बिहार भेजती है उस पर बिहार सरकार वैट लगाती है. दोनों सरकारों के फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही अन्य लोगों को भी इसका ज़्यादा फ़ायदा होगा.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *