बिहार: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक ओर जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है, वहीं राज्य के मंत्री अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं. बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद का कहना कि आखिर सरकार कहां-कहां पुलिस लगाएगी. उन्होंने यह भी माना कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिनके घर वाले शराब पीते हैं, उनको समय से सूचना देनी चाहिए.

कहां-कहां पुलिस रखे सरकार

बिहार के नौतन क्षेत्र के विधायक और मंत्री नारायण प्रसाद अपने क्षेत्र में लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पीड़ित व्यक्तियों को देखने अस्पताल गए और लोगों से जानकारी ली. इस दौरान मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछा कि ‘आखिर सिस्टम कहां फेल है’ तो मंत्री ने जवाब दिया, “आखिर सरकार कितनी पुलिस रखेगी. कहां-कहां, कौन-कौन गांव, किस व्यक्ति के पास रखेंगे? वहां जो लोग शराब पीते हैं, उनके घर के लोगों को सूचना देनी चाहिए कि हमारे घर के लोग फलां जगह शराब पीते हैं और जब कार्रवाई नहीं होती, तब सरकार जिम्मेदार होती.”

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

शराबबंदी के बाद भी लोग पी रहे शराब

मंत्री ने आगे उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे है. उन्होंने भी अस्पताल जाकर डॉक्टर्स से मुलाकात की है और बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. उन्होनें भरोसा देते हुए कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय हो जाए तो सरकार अवश्य कार्रवाई करेगी. मंत्री ने माना कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे शराब बनाते है और जहरीली शराब बनाते हैं, जो नुकसानदेह होता है.

15 दिन में हुई 25 लोगों की मौत

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारस जिले में पिछले 15 दिन में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इन घटनाओं के बाद विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *