सिवानः हुसैनगंज थाना इलाके के हथोड़ा गांव में नहर के पास खेत से गुरुवार को एक 22 फीट का विशाल अजगर सांप  मिला. जैसे ही लोगों को इस बात की खबर हुई कि 22 फीट का अजगर मिला है तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर सांप को खेत से बाहर निकाला. वन विभाग को सूचना दी लेकिन टीम करीब तीन घंटे बाद पहुंची. इसके बाद सांप को लेकर अपने साथ चली गई.

सीवान में मिला 22 फ़ीट लंबा अजगर। - Dainik Bhaskar

बताया जाता है कि एक युवक गुरुवार को सिवान के हुसैनगंज थाना इलाके के हथोड़ा गांव में नहर के रास्ते खेत की तरफ जा रहा था. इस दौरान उसने देखा कि नहर के किनारे खेत में ही एक विशाल अजगर है. एक नजर देखने के बाद वो भी सन्न रह गया और उसके रोंगटे खड़े हो गए. वह मौके से भागा और आकर इसके बारे में गांव के लोगों को बताया. जिसके बाद काफी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए नहर के पास पहुंचे. ग्रामीण मौके पर पहुंचकर भाग रहे अजगर को पकड़ लिया. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी.

OMG! 22 feet python found in Siwan bihar, people said- it can swallow even a child, see one quintal snake ann

एक क्विंटल के आसपास होगा सांप का वजन

सांप के मिलते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई. इसे देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि यह अजगर सांप करीब 22 फीट का है. इसका वजन भी करीब एक क्विंटल के आसापस होगा. इतना ही नहीं बल्कि यह 12 साल के बच्चे तक को भी निगल सकता है. गांव में इतना बड़ा अजगर मिलने के बाद लोगों में दहशत है. बता दें कि गांव के थोड़ी दूरी पर दाहा नदी बहती है. इसके पास से होकर हथोड़ा गांव के समीप से नहर निकली हुई है. यहां इतना बड़ा सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मचा है.

इधर वन विभाग के पहुंचने से पहले काफी देर तक सांप के पास लोग उसे घेरकर खड़ रहे. कोई फोटो ले रहा था तो कोई वीडियो बना रहा था. इस दौरान लोग अजगर को घेरकर भी खड़े थे ताकि वह कहीं भागे तो लोग उसे देख सकें और पकड़ सकें. वन विभाग को सूचना दिए जाने के करीब तीन घंटे बाद टीम पहुंची थी. इतने देर तक लोग मदारी की तरह अपनी जान हथेली पर रखकर खेलते रहे.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *