दहेज के लिए महिला सिपाही की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रीरामपुर गांव निवासी शंभू कुमार सुमन की 25 वर्षीय विवाहित पुत्री बीएमपी जवान प्रतीक्षा कुमारी का ससुराल परबत्ता के अररिया में कर दी गई। स्वजन का आरोप है कि दहेज में बुलेट गाड़ी नहीं देने पर फौजी पति अंकित कुमार ने उसकी हत्या कर दी।

श्रीरामपुर गांव में मौत की खबर सुनते ही गांव में हलचल मच गई। आनन-फानन मृतका के स्वजन परबत्ता थाना के अररिया गांव पहुंच और अपने बेटी को देखने पहुंची। ससुराल पहुंचे मृतका के परिजनों ने परबत्ता थाना में दामाद सहित सास ससुर व अन्य लोगों को दहेज के लिए हत्या करने मामला दर्ज कराया। पुत्री प्रतीक्षा कुमारी की शादी 27 नवंबर 2019 को खगडिय़ा जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी सुनी यादव के पुत्र अंकित कुमार के साथ हुई थी।

अंकित फौज में नौकरी करता है, जबकि मृतका ने भी वर्ष 2015 में बीएमपी में नौकरी ज्वाइन की थी। शादी के छह माह तक सब कुछ ठीक था, मगर बाद में मेरी पुत्री को प्रताडि़त किया जाने लगा। 15 दिन पूर्व एक बुलेट बाइक की मांग की गई थी। दीपावली तक मांग पूरी नहीं किए जाने पर प्रतीक्षा की हत्या कर दी गई। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। भागलपुर में पढ़ाई करते हुए नौकरी ली थी।

हत्या के बाद श्रीरामपुर गांव में वीरानी छा गई है। छोटे भाई प्रतीक ने जिला प्रशासन से दहेज लोभी पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन को अपने ननिहाल गोगरी के उसरी में दाहसंस्कार कर दिया।
24 अक्टूबर को आई थी खगडि़या
प्रतीक्षा की मां ने बताया कि प्रतीक्षा रोहतास में तैनात थी। 24 अक्टूबर को छुट्टी लेकर वह अपने ससुराल खगडि़या आई थी। पति अंकित भी छुट्टी लेकर घर आया था। इसी बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया, जब दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी तो हत्या कर दी गई।
Source : Dainik Jagran
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





