बिहार में शराबबंदी का कानून लागू है और इसे लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बेहद सख्‍त हैं। मुख्‍यमंत्री ने हाल ही में शराबबंदी कानून को लेकर मैराथन बैठक की। इस बीच राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना की सड़क पर नशे में धुत एक व्यक्ति को पकड़ा। उन्‍होंने इसके साथ एक बच्‍चे से बातचीत का वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें बच्‍चा अपने पिता के शराब पीने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बिहार में शराबबंदी को फेल बताया है। इसके बाद तेज प्रताप ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी को लेकर सवाल किए।

सड़क पर दिखा शराब के नशे में धुत युवक

तेज प्रताप यादव ने बताया कि वे पटना स्थित अपनी गौशाला गए थे। वहां उन्‍होंने एक व्यक्ति को सड़क पर शराब के नशे में धुत देखा। उसे उसका छोटा बेटा पकड़े हुए था कि कहीं वह गिर न जाए। तेज प्रताप ने रुक कर उस व्‍यक्ति से बात की। उन्‍होंने उसका छोटा स वीडियो बनाया। तेज प्रताप ने बच्‍चे से बातचीत का भी वीडियो बनाया। इस वीडियो को उन्‍होंने फेसबुक व टि्वटर पर पोस्‍ट किया।

बातचीत कर वीडियो बनाया, किया पोस्‍ट

वीडियो में बातचीत के दौरान बच्‍चा तेज प्रताप के सवालों का जवाब दे रहा है। बच्चे के अनुसार वह एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता शराब पीकर हंगामा करते हैं, नाचते हैं। उसने बताया कि पिता अपनी शादी के बाद से ही शराब पी रहे हैं और उसकी मां से मारपीट करते हैं। बच्चे ने यह भी बताया कि पिता जब नशे में होते हैं तो उसे थप्पड़ मारकर भगा देते हैं।

सीएम नीतीश से किए सवाल, कही ये बात

इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में शेयर करने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में शराबबंदी फेल है। शराब माफिया गंदा खेल कर रहे हैं, जिसे उन्‍होंने बेनकाब किया है। तेज प्रताप ने मुख्‍यमंत्री से पूछा कि शराबबंदी की समीक्षा के बाद की सख्‍ती के दौर में भी उनकी नाक के नीचे राजधानी में शराब पीकर सड़क पर लोग कैसे हंगामा कर रहे हैं? उन्‍होंने पूछा कि क्‍या यही पूर्ण शराबबंदी है? पुलिस तंत्र फेल है और डीजीपी शराबबंदी लागू नहीं करा पा रहे हैं। न जाने कितने लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं, कितने घर बर्बाद हुए हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री या तो कठोर कार्रवाई करें या फिर इस्‍तीफा दें। तेज प्रताप ने कहा कि वे 29 नवंबर को शुरू हो रहे बिहार विधान मंडल के सत्र में इस सवाल को विधानसभा में उठाएंगे।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *