बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है. महनार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से 9 जिंदा बम बरामद किये गये है. जिंदा बम मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव में लोगों की नजर सड़क किनारे एक झोले पर पड़ी. जब लोगों ने नजदीक से जाकर देखा तो 8 बम था.

बम देखने के बाद उनके होश उड़ गये. इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस पहुंचकर देखी तो एक और बम मिला. पुलिस ने सभी बमों को पानी में रखकर डिफ्यूज किया. सभी बमों को डिफ्यूज करने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सास ली. इन बमों को क्यों और किस लिये छिपा कर रखा गया था अभी इसका पता नहीं चल पाया है.

वहीं सड़क किनाने बम होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 9 जिंदा बम बरामदगी की सूचना पर आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि अभी तक इसका पता नहीं चल सका है कि बम किसने रखा है, किस मकसद से छुपा कर यहां रखा गया था. वहीं बम बरामद होने के बाद पुलिस टीम आसपास के इलाके में गहन जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित रहे हैं. पुलिस के जांच का एक बिंदु यह भी हो सकता है. क्योंकि कुछ वर्षों पहले तक इन इलाकों में बड़े पैमाने पर नक्सली जमा होकर योजना बनाते थे. कई इलाके से पुलिस ने नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा था. इन इलाकों के कई नक्सलियों को मुख्यधारा से भी जोड़ा गया था.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *