देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में शानदार इजाफा देखने को मिला है। पेट्रोल टू व्हीलर खरीदने वाले ग्राहक लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ मुड़े हैं। बाजार में लगातार बढ़ रही डिमांड के मद्देनजर Darwin EVAT ने एक साथ 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किमी तक की रेंज देते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इन तीन स्कूटरों को जापानी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाया गया है।

Darwin ने लॉन्च किए 3 स्कूटर

इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली नई कंपनी ने Darwin EVAT का निर्माण किया है। कंपनी ने बैटरी संचालित 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) D5, D7 और D14 लॉन्च किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्लेयर मैरी कॉम ने लॉन्च किया है।

Image

Image

सिंगल चार्ज में देती है जबरदस्त रेंज

Darwin EVAT में रिमूवेबल बैटरी का उपयोग किया गया है, जिसे कभी भी बदला जा सकता है। कंपनी ने इस स्कूटर के लुक पर बहुत शानदार काम किया है। इसका डिजाइन बहुत स्मूथ है। इसमें गोल हैडलैम्प दिया गया है, जो इसके लुक को रिचनेस देता है। ये मोपेड लड़कियों को बेहदपसंद आएगी। इस तीन अलग- अलग मॉडल वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल सिंगल चार्ज में 70 किमी से लेकर 120 किमी तक की रेंज देते है।

90 हजार रुपए से कम है Darwin स्कूटरों की कीमत

Darwin EVAT ने अपने तीनों स्कूटरों की कीमत को 90 हजार रुपए से कम है। दिल्ली में इनकी एक्स-शोरूम कीमत 68,000 रुपये से लेकर 86,000 रुपये के मध्य है। Darwin EVAT को स्टार्टअप कंपनी ने तैयार किया है। ये 100 प्रतिशत मेड इन इंडिया स्कूटर हैं । कंपनी ने स्कटूर के उत्पादन के लिए दिल्ली-एनसीआर में 450 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी फैक्ट्री लगाई है।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *