बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने समीक्षात्मक बैठक के बाद जब शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चौकीदार से लेकर थानेदार तक को जिम्मेवार ठहराने का निर्देश दिया तब कानून का अनुपालन कराने के चक्कर में पुलिस अनुशासन और मर्यादा को भी ताक पर रख दी है. पटना  के शादी समारोह में पुलिस बगैर महिला पुलिसकर्मी के दुल्हन के रूम तक में घुस जा रही है. पुलिस को इस बात का भी एहसास नहीं है कि दुल्हन के रूम में घुसकर एक-एक चीजों का बारीकी से जांच करने के चक्कर में वह कानून की किस कदर अवहेलना कर रही है.

रामकृष्ण नगर, दीघा, राजीव नगर थाना क्षेत्र में तस्वीर कमोबेश ऐसी ही देखने को मिल रही है. रामकृष्ण नगर इलाके में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के रूम में घुसकर दो पुलिसकर्मी जांच करने लगे. उन्होंने इस बात की भी जहमत नहीं उठाई कि किसी महिला पुलिसकर्मी के सहारे दुल्हन के रूप में प्रवेश करें और वहां जांच की जाए. इस दौरान सर्च करने वाले इंस्पेकटर ये कहते दिखे कि क्या करें, उपर से आदेश है. पुलिसकर्मी भले ही आंख बंद कर शराब बंदी कानून को प्रभावी बनाने के नाम पर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हो लेकिन उनकी इस हरकत से जिन घरों में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित है वहां परिवारिक सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है.

patna police enters in bride room for sharab raid in patna hotel liquor news skt | Bihar News: पटना पुलिस की मनमानी, शराब ढूंढने दुल्हन और महिलाओं के कमरे में घुसकर ली

जिस तरीके से पुरुष पुलिसकर्मी दुल्हन के रूम में घुसकर एक-एक सामानों को शराब के नाम पर चेक कर रहे हैं उसे लोग पचा नहीं पा रहे हैं. यह हाल तब है जब आलाधिकारी पुलिस की सारी कार्रवाईओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अपनी देखरेख में छापेमारी अभियान को अंजाम दे रहे हैं. बहरहाल देखना होगा कि अब अपने मातहत पुलिसकर्मियों की इस हरकत को लेकर पुलिस महकमे के आला अधिकारी किस तरह का निर्देश जारी करते हैं.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

KRISHNA-HONA-MUZAFFARPUR

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *