बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे. जब से सीएम नीतीश सत्ता में आये हैं तब से अलग-अलग मुद्दों पर वो कई बार यात्रा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री की तमाम यात्राएं बगहा-वाल्मीकिनगर से शुरू होते आई हैं. इस बार वो कहां से अपनी यात्रा शुरू करेंगे, यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि इस बार भी वो महात्मा गांधी की धरती बगहा से यात्रा की शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री इस बार अपनी यात्रा के क्रम में शराब के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करेंगे.

मंगलवार को बिहार विधानसभा के कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अभी बिहार में पंचायत चुनाव चल रहा है. पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद वो एक बार फिर से बिहार के दौरे पर निकलेंगे. संभावना है कि 15 दिसंबर के बाद सीएम नीतीश एक बार फिर सूबे की यात्रा पर निकलेंगे. वो राज्य के सभी जिलों की यात्रा करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शराबबंदी के खिलाफ महिलाओ को जागरूक करेंगे. लोगों को शराबबंदी के फायदे गिनायेंगे. खास कर महिलाओं को शराबबंदी को पूर्णतः सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान करेंगे.
शराबबंदी को लेकर जागरूक करने के अलावा नीतीश सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. वो अधिकारियों के साथ जिलावार सरकार की योजनाओं और शराबबंदी की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सीएम सचिवालय रणनीति बना रहा है. जल्द ही तारीख के साथ पूरे यात्रा की रूपरेखा तैयार की जायेगी और उसे सार्वजनिक किया जायेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कब-कब की यात्रा
न्याय यात्रा- 12 जुलाई, 2005
विकाश यात्रा- 9 जनवरी, 2009
धन्यवाद यात्रा- 17 जून, 2009
प्रवास यात्रा- 25 दिसंबर, 2009
विश्वास यात्रा- 28 अप्रैल, 2010
सेवा यात्रा- 09 नवंबर, 2011
अधिकार यात्रा- 19 सितंबर, 2012
संकल्प यात्रा- 05 मार्च, 2014
संपर्क यात्रा- 13 नवंबर, 2014
निश्चय यात्रा- 09 नवंबर, 2016
समीक्षा यात्रा- 07 दिसंबर, 2017
Source : News18
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





