सिक्किम पुलिस महकमे की कमान 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को सौंपी गई है। वे बिहार के नवगछिया पुलिस जिला निवासी हैं। 1 दिसंबर को मिश्रा ने अपना पदभार संभाल लिया है। पुलिस महानिदेशक की कमान संभालने से पहले वे सिक्किम के विशेष होमगार्ड और सिविल डिफेंस डीजी पद पर तैनात थे। दोनों पदों के अलावा वह अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

जारी पत्र के मुताबिक, ‘एनके मिश्रा, एसके: 1988 वर्तमान में एसडीजीपी, होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस के रूप में तैनात हैं, वे 01/12/2021 से अपनी जिम्मेदारियों के अलावा पुलिस महानिदेशक, सिक्किम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।’ एनके मिश्रा को सिक्किम का विशेष होमगार्ड्स एंड सिविल डिफेंस (DGP) लगाया गया है।

एनके मिश्रा इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डीजी के पद पर सेवारत रहे हैं। नवगछिया निवासी आइपीएस एनके मिश्रा को 13 नवंबर 2021 को गृहमंत्रालय ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। बता दें कि आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के स्पेशल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया था। 33 साल से वे अपनी सेवा दे रहे हैं।
Source : Dainik Jagran
(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





