पटना. 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे महाराष्ट्र कैडर में 5 साल गुजारने के बाद मंगलवार को बिहार वापस लौट आए हैं. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही शिवदीप लांडे के चहेतों ने उनका भरपूर जोश के साथ स्वागत किया. इस मौके पर लांडे के फैंस ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुये आईपीएस शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार आने के बाद उन्हें अपने दूसरे घर आने का एहसास हो रहा है. मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर आईपीएस अधिकारी ने कहा कि बिहार में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे तत्परता के साथ निभाऊंगा. बता दें, शिवदीप लांडे 8 दिसम्बर को डीआईजी (DIG) के पद पर पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे.

वहीं इसके पहले शिवदीप लांडे मुंबई से स्पाइसजेट (संख्या एसी 923 से पटना के लिए रवाना हुए. हालांकि इस दौरान उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा. शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है कि स्पाइसजेट फ्लाइट की दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक व्यवस्था को मैंने महसूस किया है. शिवदीप लांडे की माने तो फ्लाइट के प्रस्थान का समय दोपहर 2:55 था और इस लिहाज से सभी यात्रियों को फ्लाइट के अंदर 2:10 पर बैठा भी दिया गया था. फिर 3:20 तक फ्लाइट यूं ही अपने स्थान पर खड़ी रही और अचानक से 3:29 पर मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा यह जानकारी दी गई कि यह फ्लाइट अब 4:30 पर उड़ान भरेगी.

बिना किसी उद्घोषणा के इस तरह की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि आप इतने बिहारी यात्रियों को यूं एक डब्बे में कैसे कैद कर सकते हैं ? क्या ऐसा आप अन्य राज्यों के यात्रियों के साथ ऐसा कर सकते हैं? जब हम कुछ बिहारियों ने अपनी आवाज उठाई और अंतः एयरलाइंस मैनेजमेंट को फ्लाइट को पटना के लिए उड़ान भरनी पड़ी.

शिवदीप लांडे ने आगे लिखा कि अब मैं हमार बिहार की धरती पर सेवा देने आ चुका हूं. जाहिर सी बात है इस पोस्ट के माध्यम से शिवदीप लांडे ने खुद को बिहारी साबित करने की कोशिश की है. इधर शिवदीप लांडे के पटना पहुंचते ही उन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

बता दें, शिवदीप लांडे पटना में सिटी एसपी रहने के अलावा अररिया और रोहतास में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. वे बिहार के राज्यपाल के एडीसी के पद पर भी रहे थे. बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप वामनराव लांडे 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं. इनकी पहली पोस्टिंग बिहार के मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके जमालपुर में हुई थी. बिहार की राजधानी पटना के एसपी के तौर पर अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गए. अपराधियों की शामत लाने वाले इस वर्दीधारी को बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है. पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में रहते हुए उसके कारनामे बड़े मशहूर हुए. लगभग दस महीने की सेवा में ही उन्होंने नकली कॉस्मेटिक उत्पाद विक्रेताओं सहित बड़े-बड़े दवा-माफियाओं के कारनामे उजागर किए.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *