पटना. लालू परिवार में बजने वाली शहनाई को लेकर लग रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे और इसके लिए वो कल सगाई भी करेंगे. लालू परिवार के सबसे छोटे सदस्य और राबड़ी-लालू के पुत्र तेजस्वी यादव की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने कन्फर्म कर दिया है. रोहिणी जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती हैं ने ट्विटर पर लिख दिया है कि तेजस्वी यादव की शादी होने वाली है.

रोहिणी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस शादी की पुष्टि की है. रोहिणी ने लिखा है- भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला. तेजस्वी की शादी की बातों की पुष्टि होने के साथ ही तेजस्वी की होने वाली दुल्हन का नाम भी सामने आ गया है. लड़की का नाम राजश्री बताया जा रहा है जो कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाली है. इसके साथ ही सोशल मीडिया में एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है.

वायरल हो रही इस तस्वीर को कई लोग शेयर कर रहे हैं और ये माना और कथित तौर पर कहा जा रहा है कि तेजस्वी की होने वाली पत्नी राजश्री की ही ये तस्वीर है. न्यूज 18 को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मूल रूप से लड़की का परिवार हरियाणा और दिल्ली का रहने वाला है और लड़की-लड़का यानी तेजस्वी और उनकी होने वाली दुल्हन दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते पहचानते हैं. दरअसल तेजस्वी यादव से पहले भी लालू प्रसाद यादव अपनी एक बेटी की शादी हरियाणा में कर चुके हैं, ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा में होने वाली इस दूसरे रिश्तेदारी के भी डोर कहीं ना कहीं लालू प्रसाद के समधियाना से जुड़े हुए हैं.

लालू प्रसाद के बेटे की सगाई में उनके परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदारों के आने की संभावना है. लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सगाई यानी रिंग सेरेमनी कल गुरुवार को दिल्ली में ही किसी होटल में होने वाली है. इसको लेकर परिवार द्वारा भी पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *