सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. इसके बाद घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बरामद किए गए हैं.

2015 में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे जनरल बिपिन रावत

जनरल बिपिन रावत करीब छह साल पहले भी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे. रावत 3 फरवरी 2015 को नगालैंड के दीमापुर में दुर्घटनाग्रस्त हुए चीता हेलीकॉप्टर में सवार थे. वह उस समय लेफ्टिनेंट जनरल थे. मालूम हो कि आज तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

CDS बिपिन रावत अस्पताल में भर्ती कराए गए, नाजुक बनी हुई है हालत: ताजा रिपोर्ट में दावा

ताजा रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घटनास्थल से सीडीएस जनरल बिपिन रावत को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे. तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे. हादसे के फौरन बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *