भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर 64 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर निशाना साधने में कामयाब हुई है। इसके पहले सिंगल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीत कर जमुई और बिहार को गौरवान्वित किया था। तब विधानसभा में मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों एवं विधायकों ने सदन की सदस्य श्रेयसी सिंह के स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया था। नेशनल गेम में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक हासिल करने पर भाजपा और राजग के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे हैं। उनकी इस सफलता पर उनके कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जमुई वासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

May be an image of 3 people and people standing

इसके पहले श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप में ही राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए 2018 में स्वर्ण पदक हासिल किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की बेटी ने दस दिन के अंतर पर ही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर जमुई और बिहार को गौरवान्वित किया है। बिहार को ऐसे ही ऊर्जावान और कर्मठ युवाओं की आवश्यकता है। यह युवा शक्ति बिहार को बहुत आगे ले जायेगी। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर सिंह ने गौरवशाली अंदाज में कहा कि ”

बिहार में ऐसे नेताओं के पदार्पण से बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्वर्ण पदक मिलता है तो सब को पता चल जाता है लेकिन उसके पीछे खिलाड़ी कितनी मेहनत और त्याग करता है उसे सब नहीं देख पाते हैं। जमुई भाजपा आईटी सेल के ब्रजेश सिंह राजपूत सहित अन्य सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए श्रेयसी सिंह को बधाई दी और कहा कि जमुई को ऐसे नेता का मिलना सौभाग्य की बात है। एक साथ खेल, सामाजिक और राजनीतिक कर्तव्य में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करना कितना कठिन है, यह कोई अनुभवी व्यक्ति ही समझ सकता है। लेकिन जमुई विधायक ने जो कर दिखाया है उससे जमुई वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि जमुई की जनता ने जमुई की कमान सही हाथों में दी है।

May be an image of 3 people and people standing

जमुई विधायक के करीबी कार्यकर्ताओं ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक पाकर जमुई विधायक का 14 दिसंबर को आगमन पर जोरदार स्वागत करने का मन बनाया है। इसके लिए बेला में मेडिकल कालेज के उद्घटान की तैयारी में लगे श्रेयसी सिंह समर्थक अब गोल्डन गर्ल के स्वागत की भी तैयारी में जोरशोर से जुट गए हैं।

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *