प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के साथ ही इसे बनाने वाले मजदूरों को खास सौगात दी है। ऐसी सौगात जिसे पाने की चाहत हर किसी की हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण से पहले काशी विश्वनाथ धाम बनाने वाले मजदूरों पर फूलों की वर्षा की।

लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने दोपहर का भोजन मजदूरों के साथ किया। मजदूरों और आम लोगों की तरह पीएम मोदी ने भी पंगत में बैठकर भोजन किया।

मजदूरों के साथ ही पीएम मोदी को भी चावल, दाल, रोटी, सब्जी, कड़ी और रायता परोसा गया। इसके साथ ही मिठाई के रूप में मेवे से बना लड्डू पीएम मोदी ने खाया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मजदूरों को खासतौर पर श्रेय देते हुए कहा कि मैं आज हर उस श्रमिक भाई-बहनों का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिनका पसीना इस इस भव्य परिसर के निर्माण में बहा है। कोरोना के इस विपरित काल में भी उन्होंने यहां पर काम रुकने नहीं दिया।

इससे पहले बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पीएम मोदी सीधे मजदूरों के बीच पहुंचे। उन्‍होंने मजदूरों पर फूल बरसाए। इसके बाद उनके साथ बैठकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उन्‍होंने अपने लिए लगाई गई कुर्सी भी हटवा दी। मजदूरों को इशारा करके अपने पास बुलवाया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुंचे

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी बेहद अभिभूत नजर आए। विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले यहां की तंग गलियों में स्थित काल भैरव मंदिर पहुंचे। वहां से दर्शन कर लौटते समय प्रोटोकॉल तोड़कर आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान लोगों के स्नेह का पूरा सम्मान करते हुए साफा और पगड़ी भी पहनी।

Source: Live Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *