बिहार के गया में एक बारात ऐसी निकली जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचता है. लेकिन यहां पर दुल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची. फिर दूल्हा घोड़ी पर सवार अपनी दुल्हन के पीछे कार में बैठकर शादी के मंडप में पहुंचा.

गया में आगे बाराती, पीछे बैंड-बाजा... घोडे़ पर सवार झूमती निकली एयर होस्टेस दुल्हन, देखें खूबसूरत तस्वीरें | Bihar Gaya Air hostess bride reached groom house for ...

इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दूल्हे को लाने के लिए दुल्हनिया को घोड़े पर निकलते हुए देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Unique Wedding News: Air hostess brides came out on horse to bring the groom, Baratis were amazed

घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन आई

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि घोड़ी पर बैठकर दुल्हन अपनी शादी को खूब इंज्वॉय कर रही है. बारात जब गया के सिजुआर स्टेट पहुंची तो दुल्हन ने घोड़ी से उतर जबरदस्त डांस किया और सीटी बजाई. दुल्हन अनुष्का गुहा पेशे से एक एयर लाइंस में सीनियर एयर होस्टेस हैं और दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन. शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हुए. शादी में शामिल सभी मेहमानों ने जमकर मस्ती की और वर- वधू को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

दुल्हन ने घोड़ी से उतर जबरदस्त डांस किया

गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली दुल्हन अनुष्का ने बताया कि वो समाज में यह संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां अपने परिवार पर बोझ नहीं होती हैं. जब बेटे शादी अपने अनुसार कर सकते हैं तो बेटियां क्यों नहीं कर सकती हैं. वहीं दूल्हे जिपोकज ने बताया कि बेटे और बेटियों के अंतर को खत्म करने के उद्देश्य से हमने ऐसा किया. भारत में आमतौर पर लड़कियों के जन्म लेने पर उन्हें मार दिया जाता. समाज मे इस अंतर को खत्म करने के लिए एक छोटी सी कोशिश की है.

समाज में समानता लाने का किया प्रयास 

वहीं बेटी की बारात पर मां सुष्मिता बोस का कहना है कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है. समाज में जितना बेटों का अधिकार है, उतना ही अधिकार बेटियों का भी है. शादी से पहली ही उनकी बेटी ने घोड़ी पर अपनी बारात निकालने की प्लानिंग कर ली थी हमने सिर्फ इसमें अपनी रजामंदी दी है. दुल्हन की मां एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है तो पिता की दवा की दुकान है.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *