बिहार में आज से बस किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है. अब बस सफर के दौरान लोगों को 18 से 20% बढ़ोतरी के साथ किराया देना होगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आज से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है. इस तरह अब महंगाई का असर बस के सफर के दौरान भी देखने को मिलेगा. रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अब बढ़े हुए बस किराये के साथ यात्रा करनी होगी. बुधवार से बिहारशरीफ से पटना आने और जाने वाले यात्रियों को अब 116 रुपये किराया देना होगा जो पहले केवल 90 रुपये देना पड़ता था.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

इसी तरह से पटना से मुजफ्फरपुर का किराया 116 रुपया कर दिया गया है जो पहले 90 रुपये था. पटना से नवादा जाने वाले यात्रियों को अब 112 रुपये के बदले 165 रुपये भरने होंगे. पटना से बेतिया एसी बस का किराया 350 कर दिया गया है जबकि पहले यह 297 रुपये था. पटना बेतिया डीलक्स का भाड़ा 301 रुपया कर दिया गया है था जो पहले केवल 257 रुपये था. इसके अलावा पटना औरंगाबाद का किराया पहले 194 रुपये था जो बढ़कर 222 रुपये कर दिया गया है.

पटना से समस्तीपुर डीलक्स बस का किराया 155 रुपये कर दिया गया है जो पहले145 रुपये था. पटना छपरा का पुराना किराया 90 रुपये था जो बढ़कर 116 रुपये हो गया है. पटना से बक्सर की अगर बात कर लें तो पुराना किराया 157 रुपये था जो बढ़कर 193 रुपए हो गया है. पटना बाल्मीकि नगर एसी बस का किराया 451 कर दिया गया है जो पहले केवल 376 रुपये था. पटना-राजगीर एसी बस का नया किराया 193 रुपए कर दिया गया है जबकि पहले ये 158 रुपये था.

पटना-दरभंगा का किराया पहले 136 रुपये था जो बढ़कर 193 रुपए कर दिया गया है. इसी तरह से पटना पूर्णिया एसी बस का नया किराया 468 रुपये कर दिया गया जबकि पुराना किराया 410 रुपये था. इसी तरह पटना-कटिहार एसी बस का नया किराया 468 रुपये कर दिया गया जबकि पुराना किराया 420 रुपये था.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *