तेजस्‍वी यादव की रचेल उर्फ राजश्री से हुई शादी के बाद उपजा पारिवारिक विवाद अब थमता दिख रहा है। मामा साधु यादव की नाराजगी के बाद तेवर में आए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सुर भी पटना आने पर बदल गए हैं। बुधवार की रात पटना पहुंचे तेज प्रताप यादव से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि छोड़‍िये, उन्‍हें बोलने दीजिए। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि भाई की शादी में खूब इंज्‍वाय किया। बता दें कि इससे पहले तेजस्‍वी यादव ने भी मामा की नाराजगी भरे बयानों को तवज्‍जो नहीं दी थी। पत्‍नी के साथ पटना पहुंचने पर उन्‍होंने कहा था कि वे बड़े हैं, उनका सम्‍मान है। विशेष टिप्‍पणी की जरूरत नहीं है।

मामा की नाराजगी के बाद परिवार में मचा था घमासान

मालूम हो कि तेजस्‍वी की दिल्‍ली में आनन-फानन में हुई शादी के बाद पूर्व सांसद व तेजस्‍वी के मामा साधु यादव काफी खफा थे। गुस्‍से में उन्‍होंने कई ऐसी बातें कह दीं जो लालू परिवार को असहज कर गईं। अपने भांजे-भांजियों पर भी हमला करने से नहीं चूके। इसके बाद तो घमासान मचना स्‍वाभाविक था। तेज प्रताप ने ट्वीट कर मामा पर जमकर पलटवार कर दिया। बात गर्दा उड़ाने तक जा पहुंची। तेज प्रताप ने लिखा कि पटना आने पर गर्दा उड़ा देंगे। साथ ही उन्‍होंने मामा को हत्‍यारा तक कह दिया था। भांजी रोहिणी आचार्य भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्‍होंने कह दिया कि साधु यादव ने साबित कर दिया कि कंस आज भी समाज में मौजूद है। हालांकि, अब लगता है कि मामला शांत होने लगा है। बुधवार को पटना आए तेजप्रताप ने उनपर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

प्रभुनाथ मामा ने नवदंपती को दी बधाई

इस बीच बुधवार की शाम एक और मामा प्रभुनाथ यादव और मामी तेजस्‍वी यादव और उनकी दुल्‍हन को बधाई देने राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। मामा-मामी के साथ तेज प्रताप की एक तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर आई है।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *