सहरसा. बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां से कुख्यात अपराधी पप्पू देव की मौत की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक पप्पू देव की मौत पुलिस मुठभेड़ में भागने के दौरान हार्ट अटैक से हुई है. हार्ट अटैक के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

Notorious Pappu Dev dies in police custody in Saharsa, was arrest happened after police encounter in the evening | सहरसा में रात में पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ अरेस्ट, सुबह मौत; शरीर

पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान एक ऑटोमेटिक राइफल, तीन पिस्टल, तीन देशी कट्टा, 47 कारतूस सहित कई खोखा मिला है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा गांव की है. पुलिस के मुताबिक 18 दिसंबर की शाम सदर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही में पप्पू देव और उसके कुछ समर्थक जबर्दस्ती हथियार से लैस होकर अपने गुर्गों के साथ एक जमीन की घेराबंदी करवाने का प्रयास कर रहे हैं. वहां पर काफी लोग हथियार के साथ मौजूद हैं. सूचना के आलोक में सदर थाना द्वारा छापेमारी की गई तो वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

कुख्यात पप्पू देव को मिली जमानत, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मचा चुका है कोहराम

इस दौरान बाकी लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर भाग निकले. सराही गांव में सदर थाना द्वारा की गई छापामारी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, कट्टा तथा 13 राउंड गोलियां मिली. पप्पू देव के समर्थकों को हिरासत में लिया गया. इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि दो गाड़ी भरकर आदमी हथियार के साथ भाग निकले हैं. उन अपराधियों का पीछा करते हुए पुलिस बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पप्पू देव के घर पहुंची तथा वहां भी छापामारी की गई. वहां से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया, साथ ही पप्पू देव के बारे में पूछताछ की गई.

छानबीन के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि पप्पू देव एक चिमनी भट्ठा के बगल में उमेश ठाकुर के मकान में सोया हुआ है. पुलिस द्वारा वहां छापामारी की गई तो पप्पू देव और उसके समर्थकों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की. पुलिस के मुताबिक पुलिस से खुद को घिरा हुआ देखकर पप्पू देव अपना राइफल लेकर भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान उसने दीवार से छलांग लगा दी जिसके बाद पुलिस बल द्वारा उसे उठाकर लाया गया. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उसने छाती में दर्द होने की शिकायत की.

देर रात पप्पू देव को सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे संस्थान में ले जाने की बात कहते हुए रेफर कर दिया. पुलिस द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और पप्पू देव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल या पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारियां शुरू की गई. इसी दौरान 4 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक राइफल, तीन पिस्टल, तीन कट्टा तथा 47 चक्र गोलियां तथा कई खोखा बरामद की गई है.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पप्पू देव को मृत घोषित किए जाने के बाद आवश्यक प्रक्रिया का पालन कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की व्यवस्था की गई है. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया जाएगा तथा पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *