शराबबंदी को लेकर इस वक्त समस्तीपुर से एक अहम खबर है। बार बार यह बात उठाई जाती है कि बिहार में पुलिस वाले भी शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। इसकी बानगी समस्तपुर में देखी गयी है। यह सच्चाई जिले के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की सीधी में उजागर हुई है। जिले में एक पुलिस पदाधिकारी को उसके आवास से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई किसी थाने की पुलिस ने नही बल्कि खुद पुलिस कप्तान ने अंजाम दिया है। एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने एक एएसआई को शराब के साथ खुद गिरफ्तार है। शराब के साथ पकड़ा गया एएसआई विभूतिपुर थाना में तैनात है और उसका नाम अरुण पटेल है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि अरुण पटेल के नीजी आवास में शराब की बोतलें रखी गयी है। आरोप लगाया गया कि अरुण पटेल लोगों को शराब उपलब्ध कराता है। वह खुद भी शराब पीता है। इसी सूचना पर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शनिवार की रात अरुण पटेल के आवास पर छापामारी की। अरुण पटेल किराए के आवास में रहता है। छापामारी में उसके घर से शराब की कई बोतलें मिली। एसपी के आदेश पर तुरंत उसे गिरफ्तार करके थाने की हाजत में बंद कर दिया गया। आशंका है कि वह उस वक्त भी नशे की हालत में था। आरोपी एएसआई से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Source : Hindustan

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *