नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते नौ दिसंबर को दिल्ली में अपने बचपन की दोस्त रेचल के साथ शादी रचा ली है. इधर, लालू यादव  की बहू और तेजस्वी की पत्नी बनने के बाद से रेचल चर्चा का विषय बनी हुईं हैं. लालू परिवार और तेजस्वी के जीवन में एंट्री मारने के बाद अब क्या रेचल अका राजश्री ने ट्विटर पर भी एंट्री मारी है?

Did Tejashwi Yadav's wife Rachel make an entry on Twitter? Know what is the truth of the account

दरअसल, शनिवार को रेचल नाम का एक अकाउंट ट्विटर पर दिखा. राजश्री यादव (रेचल) के नाम से बनाए गए इस अकाउंट के बारे में चर्चा थी कि वो रेचल का ही अकाउंट है. डिस्क्रिप्शन में रेचल के बारे में बिहार के दो पूर्व सीएम की बहू (लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी) व तेजस्वी यादव की पत्नी, विपक्ष के नेता- बिहार विधानसभा और डिप्टी सीएम (2015-2017.) लिखा गया है. हालांकि, जांच पड़ताल करने पर पता चला कि ये अकाउंट रेचल का नहीं है.

https://twitter.com/rajshrirachel/status/1472403117690040325

अकाउंट के संबंध में पार्टी की ओर से ये कहा गया कि अकाउंट पूरी तरह से फेक है. रेचल ने इस प्रकार का कोई अकाउंट नहीं बनाया है. किसी ने शरारत के मकसद से अकाउंट बना दिया है. इस पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि दिल्ली में शादी रचाने के बाद तेजस्वी यादव जब से अपनी पत्नी रेचल अका राजश्री को लेकर पटना आए हैं, तब से लोगों का राबड़ी आवास पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शनिवार को भी बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे. ऐसे में तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल और मां राबड़ी देवी के साथ घर से बाहर निकले और उनसे मुलाकात की.

इस दौरान कई समर्थक नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं देते दिखे, कई दोनों को आशीर्वाद देते दिखे. जबकि कई युवा नई भाभी के साथ सेल्फी लेते नजर आए. इस दौरान गुलाबी रंग के ड्रेस में रहीं रेचल भी पोज देते नजर आई और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाई.

Source : ABP News

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *