छत के ठीक ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार को सरकारी खर्चे से हटाया जा सकता है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की सुनवाई वाले सोमवार को इस प्रकृति के मामले लगातार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध मं ऊर्जा विभाग के आला अधिकारी से पूरी स्थिति की जानकारी लेने के बाद हैरानी प्रकट की है। उन्होंने साफ कहा है कि बिजली का तार किसी के छत के ऊपर से गुजर रहा तो उसमें संबंधित तो परेशान है। उससे पैसा क्यों ले रहे? मुख्यमंत्री के इस हस्तक्षेप के बाद संभव है कि बिजली कंपनी सरकारी खर्चे पर छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को हटाए।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

अभी इस तरह की है व्‍यवस्‍था

वर्तमान में यह व्यवस्था है कि अगर किसी व्यक्ति के घर के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा है तो उसे हटाने के लिए उसे इस्टीमेट की वह राशि जमा करनी है जो तार के हटाने में खर्च होना है। यह राशि काफी बड़ी होती है। इसके अतिरिक्त तार को तभी हटाया जा सकता है जब पास में ऐसी कोई जगह खाली हो जहां से तार को नए सिरे से लगाया जाना संभव हो।

तार लगाए जाने के बाद मकान के निर्माण से हो रही परेशानी

बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि छत के ऊपर से तार गुजरने के अधिकतर मामले ऐसे हैैं जहां पहले खाली जमीन थी। तार लगा दिए जाने के बाद वहां घर का निर्माण हुआ। आसपास परती जमीन भी नहीं है। इस कारण तार को नए रास्ते से ले जाने में परेशानी हो रही है।

केवल बिजली कंपनी की सहमति से संभव नहीं है तार को हटाना

बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि केवल बिजली कंपनी की सहमति से घर के ऊपर से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार को हटा पाना संभव नहीं है। इसके लिए पावर ग्रिड की भी सहमति आवश्यक है। यह प्रक्रिया काफी लंबी होती है।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *