मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज बिहारी गली में शिवहर की सांसद रमा देवी के घर से चोरी कर ली गयी। चोरों ने उनके घर से जेवरात और कैश चोरी किया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गुरुवार देर रात ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल गुप्ता मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। सांसद के PA से पुलिस ने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। करीब दो बजे रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। इस दौरान काफी गोपनीयता बरती गई। टाउन DSP रामनरेश पसवान ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद चोरी किये गए समान का पता लगेगा कि कितने की सम्पत्ति चोरी हुई है।

घटना से एक बार फिर ब्रह्मपुरा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही उनका आवास है। रात को जब सांसद से इस सम्बंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नहीं लगा।

इधर, पुलिस सूत्रों की माने तो प्रारंभिक जांच में चालक की संलिप्तता सामने आई है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। SSP जयंतकांत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जिसपर भी संदेह है, उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है। ये भी पता किया जा रहा है कि घर मे कौन-कौन लोग मौजूद थे। सभी के बारे में जानकारी जुटाने का निर्देश थानेदार को दिया गया है। किस स्तर पर लापरवाही हुई है। इसका भी पता किया जा रहा है।

Source : Dainik Bhaskar

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *