पूर्णिया. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासत लगातार उबाल पर है. बिहार सरकार के मंत्री और वीआईपी नेता मुकेश सहनी के राजद और लालू प्रेम के बाद भाजपा पर लगाए गए आरोप को लेकर अब पार्टी के नेता काफी आक्रामक हो गए हैं. दरअसल वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और नीतीश सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी पर अपनी पार्टी वीआईपी को कमजोर करने का आरोप लगाया गया था. इस आरोप के बाद अब भाजपा (BJP) के मंत्री भी खुलकर मुकेश सहनी को जवाब देने लगे हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

पूर्णिया पहुंचे बिहार के विधि एवं गन्ना विकास मंत्री प्रमोद कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुकेश सहनी मंत्री बने हैं तो वह एनडीए की ही देन है. अपनी सीट देकर और एमएलसी बनाकर भाजपा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है, अब अगर मुकेश सहनी को कुछ विशेष लगता है तो लोकतंत्र में सबको छूट है और वह भी अपनी ताकत दिखाने के लिए स्वतंत्र हैं. प्रमोद कुमार ने कहा कि मार्च में पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है.

clat

मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सूर्य के समान है. कुछ नेता सूर्य को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही एमएलसी बनाकर मुकेश सहनी को मंत्री बनाया, लेकिन अब वह बीजेपी को ही आंख दिखा रहे हैं. इससे पहले बीजेपी सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वो सरकार छोड़कर चले जाएं तो भी सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

बिहार में नीतीश सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. मुकेश सहनी को चेतावनी देते हुए अजय निषाद ने कहा कि उनके तीनों विधायक ही उनके साथ नहीं हैं. अगर वो एनडीए छोडकर जाते भी हैं तो उनके तीनों विधायक बीजेपी के साथ ही रहेंगे. वो यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी अलग डफली बजा रहे हैं और वीआईपी पार्टी के विधायक उनके संपर्क में भी नहीं हैं. यहां तक कि बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 11 सीट वीआईपी को दी थी जिससे निषाद समाज के लोगों को सम्मान दिया जा सके. लेकिन उन्होंने सभी टिकट सवर्णों को बेच दिया.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *