लता मंगेशकर को अस्पताल में पूरे 15 दिन हो गए हैं. 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया से ग्रसित हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर्स उनकी इलाज कर रहे हैं. लता मंगेशकर के फैंस उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं कि लता दी की सेहत में सुधार हो रहा है या नहीं और आखिर कितने दिनों के बाद वह घर वापस पहुंच जाएंगी. डॉक्टरों के मुताबिक, लता मंगेशकर की हालत में पहले से ज्यादा सुधार देखा गया है. लता मंगेशकर के प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने हाल ही में उनकी सेहत और गलत खबरों की अफवाहों पर विराम लगाने को कहा है.

Lata Mangeshkar's photos from her recovery go viral as she returns home hale and hearty | Hindi Movie News - Times of India

अभी अस्पताल में रहेंगी लता मंगेशकर

लता मंगेशकर की निगरानी कर रहे डॉक्टर्स का कहना है लता दी 92 साल हैं, ऐसे में उन्हें कुछ दिन और अंडर ऑब्जर्वेशन रखना होगा. एक बार वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाए, उसके बाद ही उन्हें आईसीयू से बाहर लाया जाएगा. वहीं, लता मंगेशकर के प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर  का भी एक बयान सामने आया है.

लता मंगेशकर के प्रवक्ता ने फिर की अपील

लता मंगेशकर के प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर की तरफ से कहा गया है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में कई तरह की झूठी अफवाह फैलाई जा रही हैं. ऐसी खबरों पर फैंस विश्वास न करें. डॉ प्रतीत समदानी और बाकी अन्य डॉक्टरों की निगरानी में लता मंगेशकर का इलाज किया जा रहा. आपको बता दें इससे पहले भी परिवार द्वारा अपील की गई थी कि लता मंगेशकर को लेकर अपडेट दियाएगा, फैंस से अनुरोध है कि परिवार की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाए.

कुछ दिन पहले भी फैलाई गई थी झूठी खबर

कुछ दिन पहले भी कथित तौर पर लता मंगेशकर की हालत बिगड़ने की बात कही गई थी और इसके बाद उनकी प्रवक्ता ने इस खबर को झूठा करार दिया था. उन्होंने कहा था, ‘लोगों के बीच झूठी खबरों का फैलना, परेशान करने वाला है. कृपया ध्यान दें कि लता दीदी स्थिर हैं. कृपया उनकी शीघ्र घर वापसी के लिए प्रार्थना करें.’

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *