बिहार के सीतामढ़ी से बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को मास्क पहना दिया. हैरानी की बता यह है कि गांधी चौक पर हमेशा पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है बावजूद इसके यह घटना हुई. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का दावा कर रही है.

बिहार: महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहनाया मास्क, कांग्रेस ने किया विरोध - Mahatma Gandhi statue mask congress protest bihar Sitamarhi lclar - AajTak

गुरुवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज को किसी ने फोन पर इस मामले की जानकारी दी. इसके बाद वो गांधी चौक पहुंचे तो यह देखकर हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी एवं नगर निगम के पदाधिकारी मुमुक्षु चौधरी को दी. मो. शम्स शाहनवाज ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने 26 जनवरी की दोपहर में शहर के बीचोबीच बनीं गांधी प्रतिमा को मास्क पहनाकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है.

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

शहर के बीच बनी गांधी प्रतिमा बांधा मास्क

फोटो डीएम सीतामढ़ी सुनील कुमार यादव एवं नगर परिषद के आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी को जानकारी एवं उचित कार्रवाई के लिए पहुंचाई गई. शम्स ने कहा कि गांधी प्रतिमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है. इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है. ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके.

clat

डीएम ने दिये मामले की जांच के आदेश

इस मामले पर डीएम ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. लेकिन जांच का भरोसा दिलाया है. वहीं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज का कहना है कि अगर फिर से ऐसी हरकत हुई तो आंदोलन करेंगे.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *