बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में आपने बहुत सुना होगा. लेकिन समस्तीपुर के सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हुआ यूं कि दूल्हा बना लड़का अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था. इस दौरान बहन की ननद की शादी को लेकर सालों से परेशान परिजनों को दूसरा रास्ता दिख नहीं रहा था. बाकी जगहों पर शादी के लिए भारी दहेज की मांग की जा रही थी. जैसे ही अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने भाई गया. बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर बहन की ननद की शादी करा दी.

nps-builders

घटना के मुताबिक दलसिंह सराय के साठा का रहने वाले युवक विनोद कुमार अपनी बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था. इस दौरान बहन के ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और मोडवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर लेकर चले गए. वहां लड़का कुछ समझ पाता तबतक उसे पाग पहनाकर लड़की को बिना दुल्हन के ड्रेस में उसके सामने खड़ा कर दिया. उसके बाद उससे जबरन वरमाला डलवाया और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया. वहीं लड़के ने अपनी शादी से इनकार किया है. विनोद कुमार ने कहा है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है. उसने अपने मन से शादी नहीं किया है.

शादी का वीडियो हुआ वायरल

शादी का एक वीडियो भी इलाके में वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरमाला डलवाया जा रहा है. वहीं. दूसरी ओर लड़की उसके बगल में चुपचाप खड़ी दिख रही है. लड़के ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से शादी करेगा. वो इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा. वहीं दूसरी ओर बहन के ससुराल वालों ने कहा है कि लड़का सबकुछ छुपा रहा है. परिजनों के मुताबिक लड़का अपनी बहन के साथ जब भी ससुराल आता था, उनकी बेटी से छुप-छुपकर मिलता था और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसलिए परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी है. फिलहाल शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर वहां से अपने गांव आ गया है और लड़की अपने परिवारवालों के पास है.

घटना के बाद दोनों परिवारों में समझौते की बात चल रही है. वहीं लड़का इस तरह से की गई शादी से खुश नहीं होते हुए शादी से इनकार कर रहा है. हालांकि दोनों परिवार आपस में बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं.

Source : Aaj Tak

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *