दरभंगा एयरपोर्ट पर दशकों पुराना इतिहास दोहराया जा सकता है। टाटा समूह द्वारा अधिग्रहण के बाद दरभंगा के लिए एयर इंडिया की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। सूत्रों के अनुसार, टाटा समूह देश के कई नए शहरों तक एयर इंडिया की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। इनमें मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा का एयरपोर्ट भी शामिल है। दरभंगा एयरपोर्ट पर टाटा की एयरलाइन्स का आखिरी विमान करीब 67 साल पहले उतरा था।

nps-builders

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार टाटा समूह ने अपने स्टेक होल्डरों के साथ नई कार्ययोजना पर चर्चा की है। दरभंगा एयरपोर्ट को बेहद कम समय में मिली जबर्दस्त कामयाबी के मद्देनजर यहां से सेवाएं शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। दरभंगा एयरपोर्ट प्राथमिकता में है।

दरभंगा राज परिवार से करीब से जुड़ीं कुमुद सिंह के अनुसार करीब 67 वर्ष पूर्व मुम्बई के एक बड़े स्वर्ण व्यवसायी टाटा की एयरलाइन्स के चार्टर्ड विमान से दरभंगा महाराज से मिलने यहां आए थे। दरभंगा से व्यावसायिक उड़ानें भले ही एक साल पूर्व शुरू हुई हैं, लेकिन इस एयरपोर्ट का इतिहास गौरवमयी रहा है। दरभंगा राज परिवार की कंपनी दरभंगा एविएशन के विमान देश के कई कोने के अलावा इंग्लैंड तक उड़ान भरते थे। ईस्ट इंडिया कंपनी के कई अधिकारी विमानों से यहां पहुंचते थे।

Source : Hindustan

KRISHNA-HONDA-MUZAFFARPUR

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *