पटना: प्रतिबंधित हथियार रखने के मामले में सजा काट रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह  मंगलवार को पेशी के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे. कोट-पैंट, आंखों पर काला चश्मा और सिर पर गमछा बांधे अनंत व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे. पेशी के बाद वे पत्रकारों से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने एनडीए में जारी खींचतान के संबंध में कहा कि यह सब अभी ऐसे ही चलता रहेगा. अभी फिलहाल जेडीयू और बीजेपी अलग नहीं होगी. जो होगा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा.

बिहार में गिर जाएगी सरकार

अनंत सिंह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद बिहार की सरकार गिर जाएगी. अभी जो कुछ हो रहा सब नाटक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो मुख्यमंत्री बने हुए थे. सीएम नीतीश तो चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं, जब मंत्री मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी के संबंध में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इन लोगों को नहीं पहचानते हैं. ये कौन हैं. हम इनका नाम भी नहीं सुनना चाहते हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

जनता के लिए काम नहीं करते 

उन्होंने कहा कि ये सब नेता नहीं है. यह सब परिवार को पद दिलाने के लिए नेता बने हुए हैं. जब-जब इलेक्शन आता है, तब-तब ये लोग पैंतरा दिखाते हैं. ताकि इनका फायदा हो सके. ये सब बेकार नेता हैं. इन लोगों को तो कोई पार्टी में लेना नहीं चाहिए. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या मांझी और मुकेश सहनी जनता को धोखा देते हैं, तो उन्होंने पत्रकारों को कहा, ” आपको नहीं पता है क्या, ये लोग अपने परिवार के लिए मर रहे हैं. जनता के लिए थोड़ी कुछ कर रहे हैं. ”

Source : ABP News

nps-builders

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *