जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बयानों और हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. गुरुवार को ही उन्होंने जहरीली शराब को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया था. वहीं कुछ महीने पहले ही गोपाल मंडल तेजस एक्स्प्रेस में अंडरवियर पहनकर घूमने को लेकर काफी चर्चा में थे. लेकिन, इस बार गोपाल मंडल के अपने देसी ठुमकों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल गोपाल मंडल के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर जमकर अपनी कमर हिला रहे हैं. गोपाल मंडल का यह वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है.

भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल मंडल इस लेटेस्ट वायरल वीडियो में वह कुर्ता-पायजामा और बंडी पहने नजर आ रहे हैं. साथी ही उनके सिर पर कैप और गले में मफलर भी नजर आ रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही बॉलीवुड फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया गीत दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड बजना शुरू होता है वैसे ही गोपाल मंडल थिरकने लगते हैं. वह इस गाने पर झूमकर डांस करते हैं. इस दौरान विधायक के समर्थक भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहते हैं और वह भी झूमते नजर आते हैं.

पहले भी कई वीडियो हुआ वायरल

बता दें, गोपाल मंडल इससे पहले भी एक वायरल वीडियो में बार बाला के साथ डांस करते दिखे थे. वहीं इससे पहले पटना से दिल्ली जाने दौरान तेजस ट्रेन में वह अंडरवियर पहनकर घूमते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसको लेकर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका पेट खराब हो गया था इसलिए वह जल्दी-जल्दी में अंडरवियर पहने ही बाथरूम की ओर चले गए थे. इस मामले में उन पर मामला भी दर्ज हुआ था.

clat

शराबबंदी को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें, गोपाल मंडल से जब कल पत्रकारों ने जब उनसे शराबबंदी को लेकर सवाल पूछा कि जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हो गई है तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने जो बयान दिया उससे विवाद हो गया है. गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए कड़ाई कर दी है. तमाम बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए अवैध शराब लाने वालों को दिक्कत हो रही है उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जो चोरी छिपे शराब ला रहे लेकिन अब बिहार में काफी कम शराब आ रही है. खेत के रास्ते जैसे तैसे छिपा कर शराब लाई जाती है, ऐसे में जहरीली तरीके से बनाई हुई और मिलावटी शराब कोई पीएगा तो मरेगा ही ना.

गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी. उन्‍होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं?

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

chhotulal-royal-taste

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *